Report by : CWN Desk
Published at :
गंगोलीहाट की पूजा ने ‘छोरी चंद्रा..’ गीत पर देहरादून की सड़कों पर दिखाया बाइक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

बाइक सीज, युवती का डीएल लाइसेन्स होगा निलंबित, दोनों हाथ छोड़कर और बिना हेलमेट चला रही थी बाइक

देहरादून। रायपुर स्थित थानों रोड पर एक युवती बाइक पर स्टंट करती हुई नजर आई। वीडियो में युवती खतरनाक तरीके से दोनों हाथ छोड़कर और बिना हेलमेट बाइक चला रही थी। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर रायपुर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी है। जबकि युवती ने माफी मांगते हुए अब दूसरों को ऐसा न करने की अपील की है।
रायपुर थाना अध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि हाल ही में एक युवती का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह क्रिकेट स्टेडियम रोड पर नजर आई। यहां पर स्पोर्ट्स का स्टेरिंग छोड़कर वीडियो रिकॉर्ड किया। गीत-छोरी चंद्रा… पर डांस करते हुए वीडियो उसने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया। बाइक नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई गई युवती की पहचान मिली। उसे मालदेवता चौकी बुलाकर वहां चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने कार्यवाही की। राजीव धारीवाल ने बताया कि युवती की पहचान पूजा पुत्री निवासी शिवानी तहसील गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ और हाल निवासी देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने युवती की बाइक सीज कर दी है। इस दौरान युवती ने पुलिस के सामने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने इस कृत्य पर माफी मांगी है और सबसे स्टंट नहीं करने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›