Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कुमाऊं कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में आरोपों की हुई पुष्टि
हल्द्वानी।
कुमाऊं कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हुई। यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही शासन को पत्र भेजकर विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी नामित करने की संस्तुति की है।
बता दें कि शिकायतकर्ता ने नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी। शासन ने इन शिकायतों की जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दी थी। कमिश्नर की रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि हुई थी। कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। शासन ने डेरी विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। डेयरी विकास विभाग की जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई। डेयरी विकास विभाग के निदेशक ने प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा था।
यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को हटा दिया है। आदर्श आचार संहिता लगी है, इसे देखते हुए यूसीडीएफ हल्द्वानी में तैनात पीएंडआई डा. पीएस नागपाल को नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। कहा कि शासन को विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त करने की संस्तुति भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने उत्तराखंड में अब तक सबसे बड़ी स्मैक की खेप पकड़ी, स्मैक को नेपाल बेचने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement