Connect with us

उत्तर प्रदेश

मंडप में बच्चा लेकर पहुंची प्रेमिका, रुकवाई शादी, जयमाला के बाद मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक विवाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अपने छोटे बच्चे के साथ मैरिज हॉल पहुंच गई। 9 मई को तय समय पर बारात धूमधाम से आई, जयमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी और शादी की अन्य रस्में चल रही थीं। तभी अचानक महिला ने प्रवेश कर समारोह को रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग में खौफनाक वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका का गला चीनी मांझे से काटा, बच्चे को जिंदा दफनाया

महिला का दावा था कि वह दूल्हे की प्रेमिका है और उसका एक बच्चा भी है। उसने कहा कि दूल्हे ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब किसी और से शादी कर रहा है। बच्चे को लेकर पहुंची महिला के आरोपों से मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लड़की पक्ष स्तब्ध रह गया और शादी की सभी रस्में तत्काल रोक दी गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई जा रही है। इस घटना से जहां लड़की पक्ष को गहरा झटका लगा, वहीं समाज में भी चर्चा का विषय बन गया है कि बिना सच्चाई की जांच किए रिश्तों में जल्दबाज़ी कैसे बड़े विवादों को जन्म दे सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement