Connect with us

हरिद्वार

23वीं स्कवे मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोवा बनी चैंपियन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, अंडमान निकोबार दूसरे स्थान पर

हरिद्वार। कोर कालेज में 23वीं स्कवे मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय
प्रतियोगिता का समापन हो गया। गोवा की टीम सर्वाधिक मेडल के साथ चैंपियन बनी। गोवा की टीम 65 गोल्ड, 26 सिल्वर और 13 ब्राॅन्ज मेडल प्राप्त कर पहले स्थान पर रही। गोवा की टीम ने 65 गोल्ड मेडल जीतकर बाजी मारी। गोवा की टीम ने 26 सिल्वर और 13 ब्राॅन्ज मेडल जीते। टीम कुल 416 मेडल जीतकर पहले स्थान पर रही।

अंडमान निकोबार ने 33 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्राॅन्ज मेडल हासिल किए। कुल 195 मेडल जीतकर अंडमान निकोबार दूसरे स्थान पर रही और 131-131 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की टीमें रही। मध्यप्रदेश ने 17 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्राॅन्ज मेडल जीते। वहीं महाराष्ट्र ने 9 गोल्ड, 23 सिल्वर और 17 ब्राॅन्ज मेडल हासिल किए। 23वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 11 बालक वर्ग में गोवा के आर्यन रूसलन, अंडर 11 बालिका वर्ग में गोवा की पूर्वी वेलिप, अंडर 14 बालक वर्ग में महाराष्ट्र के सोहम भांगे, अंडर 14 बालिका वर्ग में गोवा की श्वेता कुमारी, अंडर 18 बालक वर्ग में गोवा के लिखित सालकर, अंडर 18 बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की साधना पांडेय, 18 वर्ष से ऊपर बालक वर्ग में अंडमान निकोबार के आर. दिनेश, 18 वर्ष से ऊपर बालिका
वर्ग में गोवा की प्रनाली नाईक ने चैम्पियन आफ चैम्पियन्स का खिताब जीतकर अपने-अपने राज्य का नाम रोशन किया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विजेेताओं को पुरस्कृत किया। कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल हमारे भीतर राष्ट्रीय भावना का संचार करते हैं और खेल मनुष्य को जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। खिलाड़ियों में सकारात्मकता, रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना उन्हें अपने जीवन में किसी भी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में अत्यंत मददगार होती है। जिस खिलाड़ी में यह 4 गुण होते हैं वह कभी भी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में पहली बार किया गया।।कार्यक्रम की अध्यक्षता कोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जे.सी. जैन ने की और अति विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, श्रेयांश जैन और चारू जैन थे।

यह भी पढ़ें 👉  नड्डा बोले- लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक बनाएं

कार्यक्रम का संचालन राधिका नागरथ ने किया। स्वागत भाषण दुष्यंत सैनी और आरती सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक आरती सैनी और संयोजक दुष्यंत सैनी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव काशीनाथ नायक, प्रदेश सचिव दुष्यंत कुमार सैनी, कार्यक्रम के मुख्य।संयोजक आरती सैनी, कोर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी अनुराग राठौर, खेल अधिकारी रमेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement