Report by : CWN Desk
Published at :
किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार: रवि बहादुर

सिंचाई विभाग के रजवाहे में पानी बंद करने पर विधायक ने जताई नाराजगी, आंदोलन को चेताया

हरिद्वार। सिंचाई विभाग द्वारा रहवाहे का पानी बंद करने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। सिंचाई विभाग किसानों को पानी नहीं दे रहा। जिसके कारण फसलें सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को जल्द ही पानी नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। तीन दिन बाद स्वयं जाकर कपाट खोल देंगे।
रजवाहों का पानी बंद करके विभाग किसानों को परेशान करना बंद करे। यूपी और उत्तराखंड सिंचाई विभाग के झगड़े में किसान पिस रहे। किसानों को एक एक बूंद पानी के लिए तरसाया जा रहा। ग्राम रोहालकी के बीडीसी सदस्य तनुज चौहान ने बताया कि एक सप्ताह हो गया पानी बंद हुए। किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही। किसान बहुत परेशान हैं। बोंग्ला प्रधान नीरज चौहान, सुभाधगढ़ प्रधान अपर्णा भार्गव, अहमदपुर ग्रांट से प्रधान प्रतिनिधी गुरमीत सिंह, गौरव शर्मा, प्रेम कीर्ति, विनीत, अवनीश आदि ने कहा कि सरकार किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। गेहूं, गन्ना खेत में खड़ा है और पानी नहीं है। पशुओं के लिए चारा बोना है लेकिन पानी नहीं होने से खेत सूख रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›