Report by : CWN Desk
Published at :
सरकार ने अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति में किया इजाफा

व्यावसायिक पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए छात्रवृत्ति 13,500 रुपये वार्षिक और डे स्कॉलर के लिए सात हजार रुपये की
देहरादून।
सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाकर सौगात दी है। कैबिनेट में दशमोत्तर छात्रवृत्ति में दो सौ रुपये से लेकर 1500 रुपये तक का इजाफा किया गया है। समाज कल्याण विभाग के तहत केंद्र सरकार की चलाई जा रही अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रुप ए स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए छात्रवृत्ति 12 हजार से बढ़ाकर 13,500 रुपये वार्षिक कर दी गई है, जबकि डे स्कॉलर के लिए 5500 रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये छात्रवृत्ति की गई है।
इसके अलावा ग्रुप बी में डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए 8,200 रुपये से बढ़ाकर 9,500 रुपये, डे स्कॉलर के लिए 5,300 रुपये से बढ़ाकर 6,500 रुपये छात्रवृत्ति की गई है, जबकि ग्रुप सी में यूपी और पीजी पाठ्यक्रम में हॉस्टलर के लिए 5,700 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये की गई है।
इसमें डे स्कॉलर के लिए कोई वृद्धि नहीं की गई। ग्रुप डी में हॉस्टलर के लिए 3,800 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये एवं डे स्कॉलर के लिए 2,300 रुपये से बढ़ाकर छात्रवृत्ति 2,500 रुपये की गई है। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›