Report by : CWN Desk
Published at :
गर्मियों की छुट्टियां खत्म, आज से खुले सरकारी स्कूल Oplus_131072

देहरादून। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से 16236 सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। इसमें 11375 प्राथमिक, 2548 उच्च प्राथमिक और 2313 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, स्कूल खुलने पर शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं। विद्यालयी शिक्षा के लिए यह उत्साहित करने वाला अवसर होता है।
सब मिलकर इस वर्ष को शिक्षा विभाग के लिए उपलब्धियों भरा सत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा, सभी छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मिल चुकी हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक बरसात शुरू हो चुकी है।
ऐसे में शिक्षक, छात्र-छात्राओं को जर्जर भवनों के आस-पास न जाने दें। इस तरह के क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र घोषित करें। कई दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को पठन पाठन पर जोर देना चाहिए। वहीं, व्यक्तिगत छुट्टियों से बचना चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›