Report by : CWN Desk
Published at :
19 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग खुलेगी

स्थानीय वाहन स्वामियों और ट्रैवल्स संचालकों ने मतदान के दिन बुकिंग शुरू करने पर जताई नाराजगी
ऋषिकेश। लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन 19 अप्रैल को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग खोले जाने का स्थानीय वाहन स्वामियों और ट्रैवल्स संचालकों ने नाराजगी जताई।
उन्होंने प्रदेश सरकार की मनसा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाहरी राज्यों के ट्रैवल्स संचालकों को टिकट खरीदने का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने यह फैला लिया है। परिवहन व्यवसायियों व ट्रेवल्स संचालकों ने शीघ्र हेली सेवा बुकिंग की तिथि बदलने की मांग की है।
बुधवार को आइएसबीटी परिसर स्थित सहित रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति कार्यालय में विभिन्न परिवहन कंपनियों और ट्रैवल्स एजेंट की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग खोले जाने का सभी ने एक स्वर में विरोध किया गया।
रोटेशन व्यवस्था समिति अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि 19 अप्रैल को केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग खोलना सरकार की सोची समझी साजिश है, दरअसल इस दिन लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसमें प्रदेश के अधिकांश परिवहन व्यवसायी और ट्रैवल्स एजेंट चुनाव में व्यस्त रहेंगे और हेली बुकिंग का लाभ नहीं ले सकेंगे। लिहाजा सरकार ने बाहरी राज्यों के ट्रैवल्स एजेंटों को हेली सेवा टिकट खरीदने का लाभ पहुंचाने के लिए मतदान की तिथि नियत की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›