Connect with us

उत्तराखण्ड

अब बद्रीनाथ के लिए हेली सेवा शुरू, 3970 रुपये किराया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में इस वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान नागरिक उड्डयन विभाग गौचर से बद्रीनाथ के लिए हेली सेवा शुरू कर रहा है। इसका एक तरफ का किराया 3970 रुपये रहेगा। इसमें जीएसटी और हेली बुकिंग करने वाली आईआरसीटीसी का सुविधा शुल्क शामिल नहीं है। यह शुल्क अलग से देय होगा।
प्रदेश में चार धाम यात्रा के दौरान हर वर्ष केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। ये हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से संचालित की जाती हैं।
अभी तक बद्रीनाथ के लिए कोई हेली सेवा नहीं है। इस वर्ष नागरिक उड्डयन विभाग ने हेमकुंड साहिब के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा को कुछ समय के लिए बद्रीनाथ धाम के लिए भी संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर किए जा चुके हैं। यह हेली सेवा गौचर से बद्रीनाथ के बीच संचालित होगी। इसे गोविंदघाट से बद्रीनाथ के बीच भी चलाया जाएगा। इसके लिए किराये की दर लगभग तय हो चुकी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। किराये की दर भी तय कर दी गई है। इस वर्ष इस मार्ग पर यदि हेली सेवा सफल रहती है तो अगले वर्ष इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
ये हैं किराये की दरें
• गोविंदघाट – गौचर – 3970
• गौचर – गोविंदघाट-3960
• गौचर – बद्रीनाथ – 3960
• बद्रीनाथ – गौचर – 3960
• बद्रीनाथ – गोविंदघाट – 1320
• गोविंदघाट – बद्रीनाथ – 1320
• गोविंदघाट – घांघरिया – 2780
• घांघरिया – गोविंदघाट- 2780
• (नोट: जीएसटी व आईआरसीटीसी का सुविधा शुल्क शामिल नहीं)

Select Language

Advertisement