Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी बवाल : कर्फ्यू जारी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स संभालेगी मोर्चा

हिंसा के उपद्रवियों की हो रही पहचान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
हल्द्वानी। धार्मिक स्थल तोड़ने गई टीम पर हमले के बाद से स्थिति गंभीर बनी हुई है। 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई गई है। तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है, साथ ही स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है।
हल्द्वानी में उस वक्त तनातनी की स्थिति पैदा हो गई जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कहे जाने वाले बनभूलपुरा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए गई टीम पर हमला हो गया। इस हमले में पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों समेत 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुला ली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट बंद करने की तैयारी की जा रही है।
उत्तराखंड पुलिस बनभूलपुरा में हुई हिंसा के उपद्रवियों और पत्थरबाजों की पहचान मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर हल्द्वानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›