Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: दमुवाढूंगा जंगल से बरामद हुई महिला की लाश, विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार देर शाम महिला का शव दमुवाढूंगा के जंगल से बरामद किया। जानकारी के अनुसार भोटिया पड़ाव निवासी 49 वर्षीय पुष्पा मेहरा दोपहर करीब 12.30 बजे दवाई लेने अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच महिला के बेटे सुनील मेहरा को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि पुष्पा को दमुवाढूंगा की ओर जाते देखा गया है।
सूचना पर पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। देर शाम दमुवाढूंगा जंगल के पास पुष्पा बेहोशी की हालत में मिलीं। तुरंत उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में डॉक्टर ने विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है।
एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पुष्पा मेहरा मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लकड़ी नीलामी घोटाले में 15 टिम्बर मर्चेंट चिन्हित, मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू, किया जायेगा ब्लैक लिस्टेड
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement