Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी वोट डालने आ रहे डॉक्टर की गागर के पास कार खाई में गिरी, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार दोपहर एक कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तस्करों की फायरिंग में जान बचाकर भागे वन दरोगा हुए गायब, घंटों की खोजबीन की मशक्कत के बाद मिले

Select Language

Advertisement