Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी कटघरिया में सुरभि मेगा मार्ट में छत काटकर चोरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कटघरिया चौकी क्षेत्र में सुरभि मेगा मार्ट में हुई चोरी का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष मुखानी को शिकायत देते हुए सुरभि मेगा मार्ट संचालक वीरेंद्र सिंह रौतेला ने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है, कि उनके मेगा मार्ट में 20 जून को चोरी की घटना हुई थी।
मेगा मार्ट संचालक द्वारा कटघरिया पुलिस को चोरी की सूचना देते हुए कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही संचालक ने बताया कि अज्ञात चोर ने मेगा मार्ट की छत काटकर चोरी को अंजाम दिया था, जिसमें अज्ञात चोर ने नगदी और समान समेत मोबाइल फोन चुराया है। मुखानी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement