Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी: “सामाजिक समरसता कार्यक्रम 7 सितंबर को गौलापार पर्वत पब्लिक स्कूल में” होगा

हल्द्वानी। पनचक्की चौराहे स्थित जतिन होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि गौलापार खेड़ा चौराहे स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में दिनांक 07 सितंबर 2025, रविवार को एक भव्य सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा बढ़ाना और सर्वसमाज में समरसता स्थापित करना है। सभी वर्गों की सहभागिता के साथ सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन होगा।
आयोजन समिति के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में लालकुआं विधायक श्री मोहन बिष्ट शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपेंद्र कोश्यारी करेंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड के दर्जा राज्यमंत्री, क्षेत्र के समाजसेवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य आयोजक ललित आर्य ने बताया कि इस प्रयास से सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर समाज में सौहार्द और समरसता का संदेश दिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›