Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की कर दी पिटाई, लगी गंभीर चोट तो हुआ गर्भपात

जसपुर में सरकारी नौकरी करता है आरोपी पति, मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
हल्द्वानी
। जसपुर निवासी युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। इससे पत्नी का गर्भपात हो गया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
दमुवाढूंगा निवासी महिला का कहना है कि उनका विवाह नवम्बर 2020 में भवाली निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोपी युवक सरकारी नौकरी में है, जिससे ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विरोध करने और प्रेमिका के भड़काने पर पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे उनका गर्भपात हो गया। पुलिस को शिकायत के बाद आरोपी ने लिखित में माफी मांगी।
आरोप लगाया कि फरवरी में एक बार फिर उनके साथ मारपीट हुई। पति ने उन्हें इतना मारा कि वह चलने लायक नहीं रही। उनकी कमर और प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट आ गई। बमुश्किल वह अपने पिता के घर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›