Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हिंसा के आरोपी हल्द्वानी जेल से दूसरी जगह होंगे शिफ्ट, खुफिया अलर्ट के बाद शिफ्ट करने की तैयारी

हिंसा मामले में 107 लोगों को गिरफ्तार कर नैनीताल जिला कारागार और हल्द्वानी उप कारागार में रखा गया
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के आरोपियों में से मुख्य आरोपियों को हल्द्वानी जेल से दूसरी जेल भेजा जा सकता है। पुलिस को खुपिया इनपुट मिले हैं। जिसमें बताया गया है कि इनके हल्द्वानी जेल में रहने से जेल और हल्द्वानी की शांति में प्रभाव पड़ सकता है। उधर हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां मिलने वालों का तांता लगा रहता है।
बनभूलपुरा हिंसा को तीन माह से अधिक समय गुजर चुका है और इस हिंसा के आरोप में अब तक 107 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन बंदियों को नैनीताल जिला कारागार और हल्द्वानी उप कारागार में रखा गया है। इसमें से अधिकांश हल्द्वानी जेल में ही हैं। हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां इनसे मिलने वाले भी अधिक आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ जानकारी लगी है। इसमें पुलिस को इनपुट मिले हैं। जिसमें कहा गया है कि बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण हल्द्वानी जेल में इन आरोपियों से मिलने के लिए लंबी लाइन लग रही है। इससे एक ओर जेल की शांति भंग हो रही है। दूसरी ओर जेल को भी खतरा हो सकता है।
कोई घटना घटने से हल्द्वानी में दोबारा महौल बिगड़ सकता है। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद एसएसपी ने इनपुट की जांच करने के लिए एक टीम लगाई। पुलिस की जांच में अगर इनपुट सही पाए जाते हैं तो इन्हें दूसरी जेल में भेजा जाएगा। उधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। इनपुट मिले तो कोई निर्णय लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›