Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने किया सुसाइड का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानें क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने सोमवार को संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने के कारण उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके और सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट के बाद दीक्षा पांडे लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर थीं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भारतीय सैनिकों और उनकी पत्नियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ व्यापक विरोध शुरू हो गया था। वहीं, पहाड़ी आर्मी संगठन ने भी उनके इस बयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी थी।
लगातार मिल रही तीखी प्रतिक्रियाओं और भारी ट्रोलिंग के बीच दीक्षा ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को उन्हें कार्यालय बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई थी। पुलिस से बातचीत और काउंसलिंग के बाद वह अपने कोटाबाग स्थित घर लौट गईं। लेकिन घर पहुंचते ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।
हल्द्वानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अमित सैनी ने मीडिया को बताया कि दीक्षा पांडे की हालत अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने किस प्रकार का जहरीला पदार्थ खाया था, इसकी स्पष्ट जानकारी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर आत्महत्या के प्रयास तक के सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया मौत का जिम्मेदार

Select Language

Advertisement