Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार: डाक कांवड़ियों का सैलाब, हाईवे पर घंटों जाम

हरिद्वार। रविवार को डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। डाक कांवड़ वाहन बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे हैं और हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर नीलकंठ महादेव की ओर रवाना हो रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रविवार को 53 लाख श्रद्धालुओं ने जल भरा। अब तक कुल 3 करोड़ 01 लाख कांवड़िए गंगा जल लेकर अपनी यात्रा पर निकल चुके हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ का दबाव बना हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›