Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: पंचायतों में 16 फरवरी को होगा उप प्रधानों का चुनाव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी की अधिसूचना
देहरादून। हरिद्वार जिले की पंचायतों में उप प्रधानों का चुनाव 16 फरवरी को होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। नामांकन और मतदान की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी होगी।
हरिद्वार जिले की ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के लिए 16 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे नामांकन होगा। इसके बाद 11 से 12 बजे नामांकन की जांच होगी। 12 से 12:30 बजे नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। 12:30 से एक बजे के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
दोपहर 1:30 बजे से 3:30 के बीच मतदान होगा। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया पंचायत मुख्यालय पर कराई जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 10 से 15 फरवरी के बीच सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और 16 फरवरी को सुबह आठ से 9:30 बजे के बीच क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के निर्देशन में, हर की पौड़ी सहित प्रमुख घाटों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Select Language

Advertisement