Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरकी पैड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के काटे चालान

हरिद्वार। हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने रविवार को बड़ी सब्जी मंडी और मोती बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानदारों के चालान किए गए और उन्हें आगे से अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

हरकी पैड़ी चौकी पुलिस की कार्रवाई : अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के काटे चालान

चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए हैं तथा संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी थमाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों में सुगम आवागमन बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›