Report by : Paras Bisht
Published at :
राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हल्द्वानी। प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›