Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। रविवार और सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई है। खासकर संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंजीकृत होटलों में ही पर्यटकों की गाड़ियां जाने दी जाएंगी

शनिवार को प्रदेशभर में लगातार बारिश के कारण 37 मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में सड़कें कीचड़ और मलबे से भर गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

देहरादून में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिनभर बारिश जारी रहने से अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दिन और रात के तापमान में केवल 1.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया, जिससे उमस भी बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी राशन में अब मिलेगा एक किलो मंडुवा, देहरादून से हुई योजना की शुरुआत

प्रशासन ने आपात स्थिति के लिए तैयार रहने और ज़रूरत पड़ने पर स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement