Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल जिले से समेत कुमाऊँ में होली आज, सरकारी अवकाश घोषित

मैदानी इलाकों में 25 मार्च को हो गई होली, आज बाजार बंद
नैनीताल
। जिले में होली को लेकर लोगों में लगातार सस्पेंस जारी था, अब जिला प्रशासन नैनीताल ने 26 मार्च को होली की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है, सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद डीएम नैनीताल वंदना सिंह का आदेश आया था।
डीएम ने स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए अष्टमी के अवकाश को होली के अवकाश में संशोधन किया है। बता दें कि, जिलेभर में लोगों को लगातार संशय की स्थिति बरकरार थी, हल्द्वानी शहर में कई जगहों पर सोमवार को होली मना ली गई, लेकिन अधिकांश जगहों पर आज (मंगलवार)  यानी 26 मार्च को ही होली मनाई जाएगी।
नैनीताल जनपद के अंतर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक/कोषागार/उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किए गए स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 24 सितंबर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) के लिए घोषित किए गए अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया जा रहा है। नैनीताल जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी कार्यालय भी मंगलवार को बंद रहेंगे। हालांकि यह स्थानीय अवकाश बैकों, कोषागार व उपकोषागारों में प्रभावी नहीं होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›