Report by : Paras Bisht
Published at :
महिला रामलीला के पात्रों और सहयोगियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर किया सम्मानित

हल्द्वानी में रूदाक्ष बैकट हाल में पुनर्नवा महिला समिति ने किया आयोजन

महिला रामलीला के पात्रों और सहयोगियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर किया सम्मानित
महिला रामलीला के पात्रों और सहयोगियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर किया सम्मानित

हल्द्वानी। रूदाक्ष बैकट हाल में पुनर्नवा महिला समिति ने रामलीला सम्पूर्ण होने के उपरान्त समस्त पात्रों व सहयोगियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट ॠचा सिंह, रेनु अधिकारी द्वारा सभी पात्रों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम में पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा,शान्ति जीना ,जानकी पोखरिया, मन्जु बनकोटी,जया बिष्ट,कल्पना रावत, यशोदा रावत, प्रेमा बॄजवासी, निर्मला बहुगुणा,तुलसी रावत, अन्जना बोरा व कुसुम बोरा उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›