Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में होटल मैनेजमेंट के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। होटल मैनेजमेंट के छात्र की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने 108 सेवा के कर्मचारियों पर नशे में धुत्त होने के चलते देर से अस्पताल पहुंचाने का आरोप लगाया है।
पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी गौतम बहुगुणा (24) पुत्र जगदीश बहुगुणा हल्द्वानी के कठघरिया में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को उसके सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने 108 एवं 112 सेवा दोनों पर कॉल की। काफी देर तक दोनों मौके पर नहीं पहुंचे तो परिजन उसे टुकटुक से लालकुआं ले गए। इसबीच 112 सेवा मौके पर पहुंची और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर हल्द्वानी रेफर किया।
परिजनों का आरोप है कि 108 सेवा कोतवाली के सामने खड़े होने के बावजूद मरीज को लेने नहीं पहुंची। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौतम बहुगुणा के पिता जगदीश बहुगुणा ने 108 के कर्मचारी पर नशा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर 108 सेवा पहुंच जाती तो उनका बेटा बच सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ मंदिर के बीआईपी गेट व नंदी के पास लगे क्यूआर कोड़ हटाए, मंदिर समिति ने क्यूआर कोड बताए फर्जी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement