Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

गौरीकुंड के गौरी गांव में भारी भूस्खलन, तीन बच्चे मलबे में दबे, दो की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। जिले की गौरीकुंड में आज सुबह एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब पांच बजे गौरी गांव में भारी भूस्खलन से तीन बच्चे मलबे में दब गए। तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में गुलदार ने पुजारी को उतारा मौत के घाट! आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को घेरा


बुधवार सुबह गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इन बच्चों को गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। कुछ दिन पहले ही गौरीकुंड में भूस्खलन में 23 लोगों की जान चली गई थी, इसमें से 20 के शव भी अभी बरामद नहीं हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement