Connect with us

उत्तर प्रदेश

दो साल से थे अवैध संबंध, युवती की शादी तय हुई तो सगे मौसा ने कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरदोई। मौसी के घर आई युवती की उसके सगे मौसा ने गला दबाकर हत्या कर शव को निर्माणाधीन मकान में मिट्टी के ढेर में दबा दिया था। मौसा के दो वर्ष से युवती से संबंध थे, लेकिन अब युवती की शादी तय हो गई थी। उसी से मौसा नाराज था। 
रक्षाबंधन पर पिता के साथ आई युवती को वह अपने साथ ले गया और फिर हत्या कर दी। गुरुवार को युवती के पिता ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का दबाव देखकर आरोपी ने खुद कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर घटना का राजफाश किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है।
लोनार थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर के मणिकांत द्विवेदी, शहर की शुगर मिल कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। कांशीराम कालोनी के पास उन्होंने पानी का प्लांट लगा रखा था। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिहगावां के रामसागर पांडेय उनके साढ़ू हैं। रामसागर पांडेय की पुत्री मानसी पांडेय ने मौसा मणिकांत द्विवेदी के घर पर रहकर पढ़ाई की थी। दो बच्चों के पिता मणिकांत द्विवेदी, मानसी के नजदीक कब आ गए, कोई जान ही नहीं पाया। 
बताते हैं कि मणिकांत ने किसी तरह मानसी से संबंध बना लिए और फिर उसका शोषण करता रहा। इन दिनों मानसी अपने गांव पर रहती थी। उसकी बावन चुंगी के पास शादी भी पक्की हो गई थी, लेकिन मणिकांत नहीं चाहता था कि मानसी की शादी हो। जैसा कि लोगों ने बताया कि पहले उसने शादी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया और मन ही मन में उसने इतनी बड़ी योजना बना ली, इसका किसी को अंदेशा तक नहीं था। 
रक्षाबंधन पर मानसी पिता के साथ मौसी के घर आई थी। पिता उसे छोड़कर लखनऊ किसी काम से चले गए। 19 तारीख को मणिकांत, मानसी को लेकर घर से निकला और उसके बाद से मानसी लापता हो गई। मणिकांत घर लौट आया, लेकिन उसने मानसी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 
उसका कहना था कि मानसी कहीं चली गई, लेकिन घरवालों को उसके ऊपर पहले से शक था, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मानसी की तलाश शुरू की। मणिकांत को लगा कि उसका राज खुल जाएगा तो गुरुवार की रात उसने खुद कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की पुलिस को जानकारी दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को घटना के राजफाश की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग ही रहा और उसी में मणिकांत ने मानसी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement