Report by : CWN Desk
Published at :
इग्नू ने सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की, 30 जून अंतिम तिथि

पात्र छात्र यहां छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन, इन जिलों में स्थित है अध्ययन केंद्र
देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षार्थी 30 जून अंतिम तिथि तक इग्नू के संचालित विभिन्न ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि शिक्षार्थी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर दिए गए पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश लेने के बाद पात्र छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी अपना ईमेल और मोबाइल नंबर अंकित करें जिससे कि इग्नू की ओर से भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे शिक्षार्थियों तक पहुंच सके।
उन्होंने आगे बताया कि उत्तराखंड के लगभग प्रत्येक जिले में विभिन्न अध्ययन केंद्रों के माध्यम से इग्नू का नेटवर्क है। शिक्षार्थी इन अध्ययन केंद्रों पर जाकर केंद्र के समन्वयक से दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एवं इसमें प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं क्षेत्र में उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल व बागेश्वर जिलों में इग्नू के अध्ययन केंद्र स्थित हैं। शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए कुछ जिलों में एक से अधिक अध्ययन केंद्र उपलब्ध हैं। जो शिक्षार्थी जुलाई 2024 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण यानी दूसरे और तीसरे वर्ष के पात्र हैं, ऐसे छात्र https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर जाकर 30 जून तक पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›