Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
धर्मानगर की सीमा से अवैध घुसपैठियों को किया जाए बहार:- स्वामी गौरीशंकर दास

हरिद्वार- श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा है कि धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। जगह-जगह डेरा डालकर रह रहे घुसपैठियों द्वारा गंगा किनारे मांस मदिरा का सेवन किया जा रहा है। जिस पर प्रशासन को तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। प्रेस को जारी बयान में आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि प्रेमनगर आश्रम चौक, भगत सिंह चौक, ऋषिकुल मैदान से लेकर भूपतवाला तक असामाजिक तत्वों द्वारा शहर के माहौल को खराब किया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे आने-जाने वाले राहगीरों को रुपए मांग कर परेशान करते हैं। नशे का कारोबार भी इन लोगों के द्वारा शहर के अंदर किया जा रहा है। गंगा किनारे घाटों पर डेरा डालकर यह लोग मांसाहारी भोजन पकाते तथा गंदगी का अंबार छोड़ देते हैं। पुलिस को इन घुसपैठियों का सत्यापन कर इनकी जांच करनी चाहिए साथ ही पता लगाये यह लोग कहां से आए हैं और कहां के मूल निवासी है। धर्मानगर की मर्यादा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। शहर में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार घट रही है। अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यदि इसी प्रकार से हरिद्वार शहर में घुसपैठ बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार अपराध का गढ़ बन जाएगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यात्रियों के आए दिन सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। इसके बाद भी जिला प्रशासन सतर्क नहीं हो पा रहा है। संत समाज मांग करता है कि हरिद्वार मे अवैध रूप से रहने वाले घुसपैठियों को जनपद की सीमा से जल्द ही बाहर किया जाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›