Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर कपकोट रीठाबगड़ में कार खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने घायल किया रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। थाना कपकोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रीठाबगड़ में एक कार (UK02 TA 2325) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे गिर गई है।
उक्त सूचना पर पोस्ट कपकोट से ASI रवि रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणो के घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनाई। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया।
घायल का विवरण:-कुंदन राम पुत्र श्री भाग राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी- बांसेडगड़, बागेश्वर।
SDRF टीम का विवरण:-
1. ASI रवि रावत
2. HC दिनेश पूरी
3. आरक्षी कमल जोशी
4. आरक्षी बालम सिंह
5. आरक्षी जगमोहन सिंह
6. आरक्षी चालक दीप चन्द्र सती

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement