Report by : CWN Desk
Published at :
प्रेमिका ने पत्नी संग मिलकर प्रेमी की हत्या की, अश्लील फोटो प्रेमिका को कर रहा था ब्लैकमेल

बिजनौर: बिजनौर में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कबाड़ी मंसूर, उनकी पत्नी जुबैदा और बेटे याकूब की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने बेहद शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।
घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्यारे रात में घर में घुसे और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंसूर और जुबैदा को बिस्तर पर ही पेचकस से गोदकर मार डाला। इसके बाद कमरे में सो रहे याकूब को भी मौत के घाट उतार दिया।
घर में तीन लोगों के रहने के बावजूद छह जोड़ी चप्पल मिलने से पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। इनमें से तीन जोड़ी चप्पल बरामदे के बाहर सलीके से रखी हुई मिलीं। पुलिस का मानना है कि ये चप्पल हत्यारों की हो सकती हैं।

परिवार का आपराधिक इतिहास:
मृतक मंसूर पर गोकशी का केस दर्ज था और उसके कई बेटे भी आपराधिक रिकॉर्ड रखते हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड का कारण पारिवारिक विवाद या फिर कोई और वजह हो सकती है।

पड़ोसियों को नहीं लगी भनक:
घटना के समय पड़ोसियों को कोई आवाज नहीं सुनाई दी और उन्हें इस हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी:
पुलिस ने मौके से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›