Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में एक शख्स ने 10 साल में कमा दिए 15 हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर, ईडी ने मारा छापा

हल्द्वानी। तिकोनिया में सेंट्रल जांच एजेंसी (ईडी) ने छापा मारा है। इससे हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी का युवक कुछ साल में अरबपति बना है। उसके संबंध इंटरेशनल ड्रग माफिया से बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं होंप रही है।
बताया जा रहा कि तिकोनिया निवासी एक व्यक्ति 15 करोड़ डॉलर का मालिक है। उसने ये रकम पिछले दस सालों में कमाई है। बताया जा रहा कि व्यक्ति ने इंग्लैंड में रहते हुए अमेरिका के पचास राज्यों में डार्क वेब के जरिए अपने पैर पसारे और प्रतिबंधित दवाओं और ड्रग्स का जाल फैलाया। उत्तराखंड पुलिस अब इसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।
बताया जा रहा कि व्यक्ति के ड्रग कनेक्शन के चलते साल 2019 में इंग्लैंड में गिरफ्तार भी हुआ। 2023 में अमेरिकी जांच एजेंसी ने उसे रिमांड पर लिया। जिसके सामने व्यक्ति ने अमेरिका में प्रतिबंधित ड्रग फेंटेनाइल, एलएसडी, एक्सटेसी, जेनेक्स, केटामाइन और ट्रामाडोल जैसी अनेकों दवाओं और ड्रग्स की सप्लाई की बात कबूल की है। जिसके बाद उसे आठ साल कैद की सजा हुई है। हैरानी की बात ये है कि उसके पास ड्रग्स से कमाए 15 हजार करोड़ डॉलर हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›