Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बेटे से मिलने जा रही एक महिला को सगे भांजे ने चाकू घोंपा, मां को बचाने आए बेटे पर भी हमला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बेटे से मिलने जा रही एक महिला पर उसके सगे भांजे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां को बचाने आए महिला के तीन बेटे भी हाथ में चाकू लगने से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। उधर तीनों बेटों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
मलिक का बगीचा क्षेत्र में रहने वाले नजाकत अली ने बताया कि उनका बड़ा बेटा फिरासत इंदिरागनर गेट के पास रहता है। तीन बेटे गुजरात में नौकरी करते हैं। गुजरात से तीनों बेटे सोमवार को घर पहुंचे थे। उनका कहना है कि फिरासत 17 मई को हज यात्रा पर जा रहा है। मंगलवार को उनकी पत्नी अमीर जहां गुजरात से आए तीनों बेटों रिफायत, दानिश व मोनिश के साथ बड़े बेटे के घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उनके भांजे ने चाकू से पत्नी के पेट पर वार कर दिया। बेटे मां को बचाने के लिए दौड़े इस पर हमलावर ने उनके हाथों पर भी चाकू मार दिया। जिसमें चारों घायल हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement