Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सांड से टकराने से एक स्कूटी सवार युवक गिरा, पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे कुचला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार रात को सांड से टकराने से एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार रात नौ बजे शांतिपुरी नंबर दो वीरेंद्र सिंह (33) अपनी बाइक से लालकुआं को आ रहे थे। लालकुआं के पास वह सांड़ से टकरा गए। इसके बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्वर्गीय बलूटिया मेमोरियल टूर्नामेंट में डीके स्पोर्ट्स एकेडमी की 649 रनों से ऐतिहासिक जीत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement