Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी और आसपास बारिश का कहर, 40 साल पुरानी जमरानी फीडर क्षतिग्रस्त

हल्द्वानी। मूसलाधार बरसात से शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव और क्षति का जिलाधिकारी वंदना सिंह ने तीनपानी, वर्कशॉप लाइन, एनएचआई सहित अन्य स्थलों का मौके पर निरीक्षण किया।
सिंचाई विभाग के जमरानी फीडर सेअत्यधिक पानी आने के कारण तिकोनिया के पास लगभग 40 साल पुरानी जमरानी फीडर नहर का लगभग 40 मीटर भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में डीएम ने सिंचाई विभाग को मौके पर मशीनरी और मैन पावर लगाकर तत्काल कार्य चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई को कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे जल्द से जल्द कार्य पूरा हो सके और लोगों को आवाजाही में आसानी हो सके।
जिलाधिकारी ने तीनपानी ने निरीक्षण के दौरान सिंचाई, नगर निगम को नहरों की सफाई के बाद सड़को पर रखे कूड़े के ढेर को तत्काल हटाने के साथ ही लगातार नहरों और नालों में सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक जमरानी को क्षतिग्रस्त नहर को दुरस्त करने के साथ ही सफाई कराने को कहा। एनएचएआई को कहा कि सड़क के नीचे जिस स्थान पर नहर निकलती और उनकी निकासी होती है उसके क्षतिग्रस्त हिस्से को तत्काल सही और सफाई कराई जाए जिससे पानी ओवरफ्लो न हो। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार, ईई सिंचाई बीसी नैनवाल, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›