Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे क्रोसिंग के पास झोपडियों में भीषण आग लगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शुक्रवार देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रोसिंग के पास झोपडियों में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार चोरगलिया रोड में रेलवे क्रोसिंग के पास चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास देर रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते देखते कई झोपडियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर चुकी है कि उसपर जल्दी काबू नहीं पाया जा सकता। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement