Report by : Paras Bisht
Published at :
पाैड़ी में बाइक खाई में गिरने से दो युवकों की माैत

मृतक युवक करीब एक माह पूर्व यूएसए से अवकाश पर आया था घर खटीमा
हल्द्वानी।
चोरगलिया में जानवर को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है हादसे में मृत युवक करीब एक माह पूर्व यूएसए से अवकाश पर घर आया था। खटीमा, लोहियापुल निवासी अर्जुन बिष्ट (26) पुत्र नैन सिंह यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था। 20 मई को वह दो महीने की छुट्टी पर घर आया था। साेमवार रात वह अपने साथी यशपाल खोलिया के साथ किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था। चोरगलिया के पास जंगल में अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिये एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को परिजन युवक का शव लेकर खटीमा पहुंचे। बनबसा स्थित शारदा घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन की तीन बहनों का विवाह हो चुका है, वह परिवार का इकलौता पुत्र था। अर्जुन उसकी मौत से मां पार्वती देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›