Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बेवफाई के शक में पत्नी की गला घोंटकर कर दी थी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिवरात्रि पर अफसाना एक मंदिर में गई थी, वहां एक युवक के साथी खींची फोटो हो गई थी वायरल
हल्द्वानी। अफसाना हत्याकांड का पुलिस जल्द पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस के हाथ कई अहम साक्ष्य लगे हैं। पुष्ट सूत्रों के अनुसार शिवरात्रि के मौके पर अफसाना उर्फ आस्था एक मंदिर में गई थी। जहां वह एक युवक से मिली। युवक ने दोनों की फोटो मोहल्ले के कुछ लोगों को शेयर कर दी थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था।
आशंका है कि पति ने अवैध संबंधों के शक में ही अफसाना की गला घोंटकर हत्या की। हत्यारोपित के पकड़े जाने के बाद पुलिस इस पूरी कहानी का पटाक्षेप कर देगी।
नीलांचल कालोनी के फेज पांच में स्थित शिवाजी कालोनी में सौरभ राज अपनी पत्नी अफसाना उर्फ आस्था व दो बेटियों के साथ रहता था। वह मूलरूप से रुद्रपुर के सुभाषनगर का रहने वाला है। आठ अप्रैल को सौरभ ने अफसाना की गला घोंटकर हत्या की।
नौ अप्रैल की सुबह चार बजे घर से बच्चों को लेकर भाग गया था। 10 अप्रैल को घटना का पता चला। हत्यारोपित अभी तक फरार है। इधर, पुलिस जांच में अफसाना के एक युवक से संबंध होने की बात सामने आ रही है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में अफसाना के मकान मालिक गंगाराम मौर्या के बयान दर्ज किए। साथ ही एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की। जिस युवक से पूछताछ हुई है उससे अफसाना की नजदीकियां बताई जा रही हैं। पुलिस व एसओजी सौरभ की तलाश में जुटी हैं। दावा किया जा रहा है हत्यारोपित की गिरेबां तक हाथ पहुंच चुके हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस हर स्थिति की जांच कर रही है। शीघ्र मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement