Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। वन्य जीवों के आरामगाह में बढ़ते मानवीय दखल के चलते अब वन्य जीव मानवीय रिहायशी इलाकों में पहुचने लगे है। यही हल्द्वानी में गत दिवस शहर की एक गली के छत पर गुलदार देखे जाने की बात सामने आई है। जिसके बाद से शहर के लोगो में भय का माहौल बना हुआ है। इस बार गुलदार शहर के बीचों-बीच तिकोनिया के गुरु तेग बहादुर गली में गुलदार घर की छत पर बैठा हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, लेकिन तब तक गुलदार कलावती कॉलोनी की तरफ निकल गया। गुलदार के शहर के बीचो-बीच दिखने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, और अब लोगों का शाम के बाद घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है, लोगों मे डर है कि न जाने कब किस जगह पर गुलदार का हमला हो जाए।