Report by : कालू वर्मा
Published at :
हल्द्वानी में कलयुगी बाप ने रिश्तों को किया तार-तार, 15 साल की मासूम के साथ की अश्लील हरकत

हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र में कलयुगी बाप ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। आरोपी पिता ने 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया पत्नी की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है। आरोपी किसी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है। टीपी नगर थाना क्षेत्र एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पति उसके ड्यूटी में जाने के बाद अपनी 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। मासूम ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया लेकिन बाप नहीं माना। जब मां घर आई तो बेटी ने पूरी आपबीती बता दी। जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला से मारपीट करने लगा। बेटी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›