Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में कलसिया और देवखडी नाला भारी उफान पर, युवक बहा

हल्द्वानी। पहाड़ों में हुई तेज बारिश से हल्द्वानी का कलसिया और देवखडी नाला भारी उफान पर आ गया। जिससे नाले के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, देवखड़ी नाले के तेज बहाव में एक बाइक सवार बह गया जिसकी तलाश की जा रही है, हालांकि बाइक सवार का अब तक कोई पता नहीं चला।
वहीं काठगोदाम पुलिस टीम ने कलसिया नाले के पास रह रहे लोगों को घरों से निकालकर काठगोदाम इंटर कॉलेज पहुंचाया जहां उनके रहने खाने की व्यवस्था की गई है। वही मामले की जानकारी मिलते ही विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कलसिया नाले के पास रह रहे लोगों का हाल जानकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की, सुमित हृदयेश ने कहा कि यहां के लोग डर के माहौल में रह रहे हैं और उन्होंने पहले ही रकसिया और कलसिया नाले के पास रिटर्निंग बाल बनाने की बात कही थी जिसकी अनदेखी की गई, वहीं कलसिया नाले के पास रह रहे लोग भी डर के साए में नजर आए वो सभी अपने परिवार के साथ काठगोदाम इंटर कॉलेज में रह रहे हैं, इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास चैनेलाइजेशन का काम कर रही तीन पोकलैंड मशीन को भी सिंचाई विभाग की टीम ने बमुश्किल नदी से बाहर निकाला, नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे के लिए फिर से रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसको देखते हुए पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ टीम हालातों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›