Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मंडी चौकी प्रभारी पर चढ़ाई स्कूटी, हाथ टूटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चौकी प्रभारी कर रहे थे वाहनों की चेकिंग, बिना हेलमेट स्कूटी सवार ने किया दुस्साहस
हल्द्वानी।
बरेली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट एक युवक स्कूटी मंडी चौकी प्रभारी पर चढ़ा दी। इससे चौकी प्रभारी गिर गए और उनका हाथ टूट गया। युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सोमवार की शाम साढ़े सात बजे चौकी इंचार्ज विजय मेहता बरेली रोड पर चौकी के बाहर ही सिपाहियों के साथ मिलकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हल्द्वानी की ओर से एक युवक बगैर हेलमेट के लालकुआं की ओर जा रहा था। जिसे चौकी इंचार्ज ने देख लिया और रोकने का प्रयास किया।
युवक ने रुकने के बजाय सीधे चौकी इंचार्ज पर ही स्कूटी चढ़ाने का दुस्साहस कर दिया। चौकी इंचार्ज गिरकर चोटिल हो गए। साथी जवान उन्हें डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। उनका दाहिना हाथ टूट गया है और शरीर में कई जगह गुमचोट आई है। इधर, घटना के बाद स्कूटी सवार युवक शनिबाजार की ओर फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार की सड़कों पर टहलने निकला जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में लोग, वीडियो वायरल

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। देर रात चौकी इंचार्ज विजय मेहता की ओर से कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर सौंप दी गई है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि आरोपित पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंस बिल 2026: करदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जटिल कानूनों से मिलेगी मुक्ति और दंड प्रावधान हुए सरल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement