Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 12 वर्षीय किशोर ने दम तोड़ने से पहले पिता और दो छोटे भाईयों को काटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दस दिन पहले किशोर को कुत्ते ने काट लिया था, रेबीज फैलने से किशोर की मौत
हल्द्वानी
। रुद्रपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। उसे रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन लड़के थे। गोविंद सरकार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विक्की सरकार (12) को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। उसने कहा कि वह रविवार सुबह से ही लोगों को काटने को दौड़ने लगा। बताया कि इस दौरान पहले उसने मेरी अंगुली काट दी। इसके बाद अपने दो छोटे भाईयों को भी काट दिया। लोगों की मदद से उसे पकड़कर वहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। करीब दोपहर 2:30 बजे से इलाज शुरू हुआ। इसके आधे घंटे बाद विक्की की मौत हो गई। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हिदायत दी कि वह अपने और अपने बेटों को रेबीज का इंजेक्शन लगा ले।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement