Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पेट्रोल पम्प पर युवकों का धावा, पम्प कर्मचारियों को जमीन पर लेटाकर लात घूंसों से पीटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा में एक पेट्रोल पंप में कुछ युवकों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना अब्दुल्ला पेट्रोल पंप की बताई जा रही है।
पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट और लात घूंसे चला दिए। जमीन पर गिराकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बताया कि घटना दुखद है। इसके विरोध में दोपहर में पेट्रोल पंप स्वामी के साथ बैठक की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दाल बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार, पत्नी गुस्सा होकर मायके गई, पति ने वहीं पहुंच खुद को लगा दी आग

Select Language

Advertisement