Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पुलिसकर्मी की पत्नी का बैग काटना चोरों को पड़ा भारी, गहने चुराने वाला गिरोह का खुलासा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने रामपुर के गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ा, माल बरामद
हल्द्वानी।
पुलिसकर्मी की पत्नी का बैग काटकर लाखों के गहने चुराने वाला गिरोह रामपुर का निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर लिया है। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में रविवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि 16 अप्रैल को पुलिस के जवान संजय राणा की पत्नी नीमा राणा विवाह में शामिल होने के लिए रुद्रपुर से हल्द्वानी के लिए निकलीं। सवारी वाहन में किसी ने उनका बैग काट कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी। खुलासे की जिम्मेदारी टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट को सौंपी गई। सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ सुराग हाथ लगे। फुटेज में दिखे संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। 18 मई को काशीपुर रोड रुद्रपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों ने अपना नाम हमीदाबाद बिलासपुर रामपुर निवासी सद्दाम, एहसान अली और नवाब अली बताया। साथ ही बताया कि उनका गैंग सवारी वाहनों में जाने वाले यात्रियों की निगरानी करता था। बैग संग यात्रा करने वाले उनका निशाना होते थे। 
गैंग का एक सदस्य वाहन में बैठकर चोरी को अंजाम देता और दो सदस्य बाइक में उसके पीछे आते थे। काम के बाद शातिर अपराधी गाड़ी रोककर उतर जाता। इसके बाद तीनों बाइक में बैठकर चोरी का माल लेकर निकल जाते। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रामपुर, बरेली और रुद्रपुर से भी टप्पेबाजी के मामलेदर्ज हैं। तीनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। इनसे जेवर समेत करीब साढ़े चार लाख का माल बरामद किया है। 
हल्द्वानी पुलिस ने एक महीने में चोरी, लूट, हत्या के आठ मुकदमों में आरोपियों को पकड़ा है। इसमें धनपुरी में किशोर को गोली मारने के दो नेपाली, अफसाना मर्डर केस में उसके पति, मंडी और यातायात नगर क्षेत्र में दो चोरियां, पांच मोटरसाइकिल चोरी, मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का सामान चुराने वाला आरोपी, रोडवेज और बाजार में जेब काटने के चार आरोपी, राजपुरा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल चोरी और सिपाही की पत्नी का बैग काटकर गहने उड़ाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ चुकी है। सोने की नथ, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के झुमके, सोने का मांगटीका, सोने की पौंची, सोने का लॉकेट और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नगर निकायों की योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए बनेगा वाटर सेनिटेशन मिशन, डीएम की अध्यक्षता में जांच होगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement