Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में गाय की मौत से सदमे में आई किशोरी ने की आत्महत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया (15) का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी। घटना से परिजनों में मातम है।
केशव दत्त पलड़िया वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में गाय की मौत हो गई थी। उनकी बेटी जया का गाय से बहुत लगाव था। गाय की मौत के बाद से वह सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी। घटना के एक दिन बाद तक जया ने किसी से बातचीत नहीं की और मंगलवार को अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को मंगलवार शाम को किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement