Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 30 वर्षीय संजय आर्य उर्फ संजू पुत्र चंदन लाल रविवार शाम को दोस्तों के साथ रानी बाग स्थित गौला नदी ने नहाने गया था। संजय आर्या उर्फ संजू पेंट करने का काम करता था रविवार को वह अपने दोस्त कुंदन सिंह के साथ गौला नदी में नहाने चला गया शाम करीब 5:00 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर नहाते समय वह थोड़ी गहराई वाली जगह पर चला गया और डूब गया उसी दौरान पुलिस वहां नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई कर रही थी लोगों का शोर सुनकर काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज आलम टीम के बाद युवक को बेस अस्पताल भेजा मौत की पुष्टि होने पर को मोर्चरी भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि आज जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर पानी भी काम है संभवत बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिसके चलते डूबने से मौत हुई होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›