Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में घर में बने कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शनिवार रात की घटना, पुलिस और दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

हल्द्वानी। एक कपड़े व्यापारी के गोदाम में शनिवार रात भीषण आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।  जिससे व्यापारी को काफी नुकसान हुआ है। कपड़ा व्यापारी की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कालाढूंगी मार्ग स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल की कपड़ों के थोक विक्रेता की दुकान है। शनिवार देर रात परिवार के साथ खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय कॉलोनी में टहल रहीं कुछ महिलाओं ने घर की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की बात कही। आनन-फानन में वे परिजनों को लेकर घर से बाहर निकले। उन्होंने अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही एफएसओ गोविंद राम आर्या पूरी दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।
रेस्क्यू अभियान में दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और बैगपैक सेट की मदद लेनी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। कपड़ा व्यापारी के मुताबिक घर के पिछले हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा है जिसमें रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान भी भरा हुआ था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Select Language

Advertisement