Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दाल बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार, पत्नी गुस्सा होकर मायके गई, पति ने वहीं पहुंच खुद को लगा दी आग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तीनपानी इलाके की घटना, पति गंभीर रूप से असपताल में भर्ती
हल्द्वानी।
तीनपानी इलाके में ससुराल में पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्साए युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे एसटीएच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर युवक को आइसीयू में रखा गया है। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीलांचल कॉलोनी निवासी युवक की शादी चार महीने पहले तीनपानी क्षेत्र से हुई है। अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि छह दिन पहले उसकी मां की तबीयत खराब हुई थी। मां ने पत्नी से दाल बनाने को कहा। इस पर पत्नी नाराज हो गई और अपने कमरे में जाकर बैठ गई। पत्नी ने फोन कर मायके से अपने भाई को बुला लिया और उसके साथ चली गई। पिछले तीन दिन से वह पत्नी को मनाने के लिए ससुराल के चक्कर काट रहा था। 
शनिवार दोपहर एक बजे वह पत्नी को लेने गया था लेकिन उसने आने से मना कर दिया। साले ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। इधर, कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक ने अपने ऊपर खुद आग लगाई है। घायल युवक और उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 50 प्रतिशत झुलस गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement