Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में लग्जरी कार में घूमकर करते थे चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े पति-पत्नी

चोरी का सामान बरामद, दिल्ली का रहने वाला है दम्पति
हल्द्वानी
। नैनीताल पुलिस ने एक शातिर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों लग्जरी कार से आकर हल्द्वानी में चोरी की वारदात करते थे। दंपति दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उनसे चोरी का सामान बरामद किया है।
वादिनी इन्द्रा दरम्वाल निवासी चाँदनी चौक बल्यूटिया, आनन्दपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि कालूसिद्ध मन्दिर के सामने वाली रोड में कपड़े के ठेले के पास अज्ञात द्वारा उसके पर्स जिसमें 01 जोडी सोने के झुमके, 01 चोंदी की पायल व 7000रू नगद चोरी कर लिया है. शिकायत के आधार पर धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० श्याम सिंह बोरा के सुपुर्द किया गया।
मामले में श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना में संलिप्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश पर श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री उमेश मलिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पास पूछताछ, सीसीटीवी खंगालने एवं अन्य कार्यवाही के उपरान्त आज दिनाँक- 16.04.2024 को पुलिस टीम द्वारा महिला के पर्स से सामान चोरी करने में संलिप्त पति-पत्नी को टाँडा जंगल के पास पुनः घटना कारित करने आते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण एवं नगदी बरामद की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। चोरी करने
का तरीका- माँ-बेटा एवं पत्नी अपनी होन्डा सिटी कार से आकर वाहन को बरेली रोड पर खड़ी कर सास-बहु कालू सिद्ध मन्दिर के पास बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने वाहन में जाकर कपड़े बदलकर फिर चोरी करने की फिराक में रहते थे। उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुरादाबाद में चोरी के कई अभियोग दर्ज है। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी-
1- वसीम उम्र 30 वर्ष पुत्र बजीर अहमद निवासी मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद हाल- काला महल जामा मस्जिद दिल्ली
2- आसिया उम्र 25 वर्ष पत्नी वसीम निवासी- उपरोक्त
बरामदगी- 01 जोड़ी कान के सोने के टॉप्स, 01 सोने की पायल, 5000 रूपया नगद

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›